फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Break in and stole 25 mole bags in the warehouse mole

गोदाम में सेंध लगाकर उड़ाया 25 बोरा तिल

Fri, 15 Jul 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 15 Jul 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
Break in and stole 25 mole bags in the warehouse mole
गोदाम की टूटी दीवार देखते केजी अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

बीती रात चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए एक बार फिर गल्ला मंडी स्थित एक आढ़त के गोदाम में सेंध लगाकर 25 बोरा तिल चोरी कर लिया। शुक्रवार सुबह जब पड़ोसी आढ़ती ने दीवार में सेंध देखी तो हड़कंप मच गया। इस आढ़त में एक महीने के अंदर चोरी की यह तीसरी घटना है।  

विज्ञापन


कृषि उत्पादन मंडी समिति में पियूष ट्रेडर्स के मालिक बृजेंद्र कुमार गुप्ता पुत्र काशी प्रसाद गुप्ता की 36 नंबर दुकान है। गल्ला व्यापारी बृजेंद्र ने बताया कि दुकान में तिल रखा था। गुरुवार रात चोरों ने उनके गोदाम की दीवार में सेंध लगाकर 25 बोरा तिल चुरा लिया। सुबह पड़ोसी गल्ला आढ़ती मनोज ने दीवार टूटी देखकर उसे जानकारी दी।
विज्ञापन


बता दें कि गल्ला आढ़ती बृजेंद्र कुमार गुप्ता के गोदाम में चोरी की तीसरी घटना है। इससे पहले 23 जून की रात चोरों ने दीवार तोड़ गोदाम में रखा करीब 15 बोरा तिल चुराया था। इस घटना में व्यापारी ने थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच के नाम पर सिर्फ  रस्म अदायगी कर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चोरों ने फिर बीते 29 जून आढ़त की दीवार में सेंधमारी कर करीब 20 बोरा तिल की चोरी की। पिछले दो बार हुई चोरी की इस घटनाओं से आक्रोशित व्यापारी लगातार पांच दिन तक गल्ला मंडी बंद रखकर विरोध प्रदर्शन करते रहे।


तब डीएम और एसपी गल्ला व्यापारियों के  बीच पहुंचे और चोरी की घटना का खुलासा करने का आश्वासन देकर हड़ताल समाप्त कराई। लेकिन इस बार चोराें ने पुलिस को चुनौती देते हुए फिर उसी दुकान में सेंधमारी कर करीब 25 बोरा तिल की चोरी कर ली। सीओ सरीला और कोतवाली इंचार्ज जगदेव प्रसाद यादव ने घटना स्थल पर पहुंच जायजा लिया।  पीड़ित व्यापारी ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने अभी  रिपोर्ट नहीं लिखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed