फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Bodies found hanged,Dowry murder case

फांसी पर लटका मिला शव, दहेज हत्या का मामला

Fri, 07 Oct 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Fri, 07 Oct 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Bodies found hanged,Dowry murder case
राठ पोस्टमार्टम हाउस में गुमसुम बैठे मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
मझगवां थानाक्षेत्र के नौरंगा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फ ांसी लगाने से  मौत हो गई। इस मामले में परिजन घरेलू विवाद का कारण बता रहे हैं। वहीं मृतका के पिता ने ससुरालियों पर दहेज में बाइक न देने पर हत्या कर फ ांसी पर लटकाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन



मुस्करा थाने के ग्राम भैंसाय निवासी गनपत ने बताया कि उसने पुत्री नरेश देवी का विवाह जून 2015 में मझगवां थाने के नौरंगा निवासी अनुज अहिरवार से किया था। आरोप लगाया कि विवाह के कुछ  समय बाद ससुरालीजन दहेज में बाइक की मांग करने लगे। जब उसने असमर्थता व्यक्त की तो नरेश देवी को प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन


दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी के पति अनुज, ससुर काशीराम व सास कुंवर बाई ने बुधवार की दोपहर उसकी हत्या कर दी। शव को फ ांसी पर लटकाकर हत्या को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि बुधवार दोपहर अनुज मजदूरी करने गया था। तभी किसी बात से नाराज पत्नी ने मकान की अटारी में फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता की तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed