फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Bike rider woman dies in accident

हादसे में बाइक सवार महिला की मौत

Sun, 07 May 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sun, 07 May 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
Bike rider woman dies in accident
जिला अस्पताल में घटना की जानकारी देता राजकु मार। - फोटो : amarujala
शनिवार देर शाम मुस्करा थानाक्षेत्र के बसवारी गांव के निकट दो बाइकें आमने सामने भिड़ गईं। इसमें एक बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई। शनिवार को थाना जलालपुर के पुरैनी गांव निवासी रामदेवी (40) पत्नी गंगादीन भतीजे राजकुमार के साथ खड़ेहीलोधन जा रही थी। बसवारी के पास सामने से आ रही एक बाइक से इनकी बाइक की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


दूसरी बाइक पर सवार लोग मामूली रूप से घायल होने पर भाग निकले। गंभीर रूप से घायल महिला को राजकुमार मुस्करा सीएचसी ले गया, जहां से सदर अस्पताल रेफर किया गया और वहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। राजकुमार ने बताया कि खड़ेहीलोधन में रामदेवी की देवरानी सकूरी के भाई मूलचंद्र  की 19 अप्रैल को मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी, भतीजा नंदराम घायल हुआ था। बताया कि इसी का हालचाल लेेने चाची को लेकर जा रहा था।
विज्ञापन


राजकुमार ने बताया कि उसके चाचा गंगादीन भी हादसे में 30 अप्रैल 16 को मौत हो चुकी है। बताया कि वह राजस्थान में परिवार को लेकर मजदूरी कर रही थी। पुरैनी में जेठानी कपूरी की पुत्री मन्नू की शादी नौ मई को टीका होने से शामिल होने आई थी। 27 मई को उसके लड़के विनोद की शादी होनी है।  मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं हैं। एसआई पंकज सिंह ने शव  पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed