फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Benitija Panchayat in 'Pistol Girlfriend' case

‘पिस्टल वाली प्रेमिका’ मामले में बेनतीजा रही पंचायत

Wed, 24 May 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Wed, 24 May 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Benitija Panchayat in 'Pistol Girlfriend' case
पंचायत से बाहर निकलते दोनों पक्ष के लोग। - फोटो : अमर उजाला
‘पिस्टल वाली प्रेमिका’ मामले में प्रेम संबंध और शादी के इर्द-गिर्द घूम रहा घटनाक्रम अब दुखद मोड़ पर आ पहुंचा है। बुधवार को वर-वधू पक्ष के बीच विवाद सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत बेनतीजा रही। होने वाली दुल्हन के पिता द्वारा जेवर न लौटाने व ज्यादा पैसा मांगने पर बात बिगड़ गई। इन हालात में  दूल्हा अशोक पर बृहस्पतिवार को धोखाधड़ी का मामला दर्ज हो सकता है। ऐसे में आपसी लड़ाई अब कानूनी रूप ले सकती है।
विज्ञापन



 होने वाली दुल्हन के पिता रामसजीवन व अशोक के पिता रामहेत व इनके परिजनों के बीच शादी के खर्चे संबंधित बुधवार कस्बे के मराठीपुरा मोहल्ले के एक स्कूल में पंचायत हुई। लंबी पंचायत के दौरान दोनों पक्षोें के लोग गिले शिकवे दूर करने में लगे रहे। लेकिन चढ़ावे में जेवर को लेकर सहमति नहीं बनी। जबकि अशोक व अन्य परिजनों ने कहा कि चढ़ावे में जेवर परिजनों व जिम्मेदार लोगों को दे दिया। इस बात के सुबुत भी दिए गए। लेकिन किसी भी कीमत पर रामसजीवन यह मानने को तैयार नहीं हुआ। और कहा कि उसे चढ़ावे के जेवरों की जानकारी नहीं है। इतना ही नहीं, आज की पंचायत में रामसजीवन मुकर गया कहा कि शादी में उसका नौ लाख रुपया खर्चा हुआ है।
विज्ञापन


नौ लाख मिलेंगे तभी बात मनेगी। जिसके चलते आज की हुई पंचायत में कोई नतीजा नहीं निकल सका और पंचायत बेमकसद रही। इस मामले में कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि उन्हें पंचायत की जानकारी देर शाम मिली है। गुरुवार को वर पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। अशोक के मौसिया बीडी सिंह ने कहा मुकदमा दर्ज होगा तो उनके जेवर भी मिलने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed