{"_id":"8844a13ca7863ee566778c54db0beab5","slug":"beating-returned-general-manager-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशनकारियों को मनाने गए महाप्रबंधक बैरंग लौटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनशनकारियों को मनाने गए महाप्रबंधक बैरंग लौटे
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Sat, 23 May 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इचौली गांव में पेयजल के लिए जारी आमरण अनशन के तीसरे दिन शनिवार को
विज्ञापन
जलसंस्थान के महाप्रबंधक अधीनस्थों के साथ गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने
उन्हें देख नारेबाजी शुरू कर दी। इन अधिकारियों ने अनशनकारी सहित ग्रामीणों
को मनाने का प्रयास किया और 6 सूत्रीय मांगेें मानने के साथ ही रविवार को
पानी के टैंकर व पाइप लाइन विस्तार का कार्य शुरू करने का वादा किया। लेकिन
ग्रामीणों ने उनकी बातें अनसुनी कर दीं।
इचौली/नायकपुरवा गांव में पानी को लेकर 16 मई से अनशन जारी है। क्रमिक अनशन 21 मई से आमरण अनशन में तब्दील हो गया है। शनिवार को आमरण अनशन पर बैठे सौरभ मिश्रा के स्वास्थ्य में गिरावट आई।
वहीं जलसंस्थान के महाप्रबंधक व अधिशाषी अभियंता विजय बहादुर, जलनिगम के अधिशाषी आरएस मौर्या गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनके सामने छह सूत्रीय मांगें रखीं।
इन मांगों में मुख्य रूप से इचौली में 5 सौ मीटर पाइप व नायकपुरवा में एक हजार मीटर पाइप लाइन के विस्तार के साथ ही बस स्टेशन इचौली व नायकपुरवा में एक-एक स्टैंड पोस्ट लगाने, इचौली स्थित कुएं की सफाई कर पेयजल आपूर्ति किए जाने के अलावा तत्काल टैंकरों से दोनों गांवो में पानी मुहैया कराने की मांग की।
इस पर महाप्रबंधक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि कल से दो टैंकरों से पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। कहा कि इचौली व नायकपुरवा में पेयजल की शुरूआत करने का नया प्रस्ताव 25 मई को शासन को भेज दिया जाएगा।
लेकिन अनशन स्थल पर मौजूद लोगों ने अनशन समाप्त करने से इंकार कर दिया। कहा कि जब तक गांव में पानी की मांग पर अमल शुरू नहीं होता अनशन जारी रहेगा।