फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   beat women in land dispute case

जमीन के विवाद में महिला को मारा

Tue, 29 Mar 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,हमीरपुर Updated Tue, 29 Mar 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
beat women in land dispute case
क्राइम

जमीन के विवाद में एक युवक ने महिला की गर्दन में हसिया से हमलाकर उसे मरणासन्न कर दिया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

मुस्करा थानाक्षेत्र के बसवारी गांव निवासी अनुसुइया (38) पत्नी अशोक लोधी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे वह खेत जा रही थी। तभी गांव निवासी देवेंद्र लोधी जमीन को लेकर उससे विवाद करने लगा। विरोध करने पर देवेंद्र ने हसिया से उसके ऊपर हमला बोल दिया। शोर मचाने पर हमलावर जानमाल की धमकी देकर भाग निकला। इस हमले में महिला की गर्दन और सिर में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन


घायल को मुस्करा पीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल महिला ने बताया कि हमलावर देवेंद्र के भाई राजकुमार से उसने चार साल पहले पांच बीघा जमीन खरीदी थी। इस जमीन को देवेंद्र वापस करने की मांग कर रहा है। ऐसा न करने पर उसने उसके ऊपर जानलेवा हमला किया है। थानाध्यक्ष मुस्करा जीएस दुबे ने बताया कि आरोपी देवेंद्र के खिलाफ प्राणघातक हमला करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed