फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Ansnkari 's condition deteriorates

अनशनकारी की हालत बिगड़ी

Sat, 23 May 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sat, 23 May 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ansnkari 's condition deteriorates

इचौली गांव में आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। भीषण गर्मी के चलते अनशनकारी की हालत खराब हो गई। लेकिन अभी तक उसे देखने कोई चिकित्सक नहीं पहुंचा। अनशन स्थल पर शुक्रवार को मौदहा से कई नेता पहुंचे।

विज्ञापन


इचौली में पूर्व घोषणा के मुताबिक गांव के सौरभ मिश्रा का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण अनशन स्थल पर मौजूद रहे। वहीं पेयजल से संबंधित अधिकारी भी गांव गए।
विज्ञापन


लेकिन अभी तक पानी की किल्लत दूर करने का समाधान नहीं निकल सका और स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। अनशकारी का शुक्रवार को स्वास्थ्य गड़बड़ा गया लेकिन उसे देखने गांव की पीएचसी से कोई चिकित्सक तक नही पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल मिलाकर इस आमरण अनशन में दूसरे दिन भी लोगों के उत्साह में कमी नही दिखी। वह अब आरपार की लड़ाई लड़ना चाहते हैं। करोड़ों रुपये पेयजल में बर्बाद करने वाले विभागीय अधिकारियों की जांच कराने की मांग की जा रही है।

35 वर्ष पूर्व बांदा की केन नदी से संचालित पेयजल योजना की जो पाइप लाइनें पड़ी हैं उन्हें ठीक कराकर पानी मुहैया कराने की मांग भी शामिल है। इन ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पूरे गांव में पाइप लाइन नहीं बिछाई जाएगी।


तब तक किसी एक क्षेत्र में पानी देने से कोई लाभ नहीं होगा। शुक्रवार को इस अनशन स्थल पर शिवसेना नेता रतन ब्रह्मचारी व बजरंग दल नेता रेशू त्रिपाठी पहुंचे और उन्होंने प्रशासन द्वारा समस्या समाधान न किए जाने पर नाराजगी जता पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed