फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   After autopsy of the child burst villagers resentful

बच्ची के पोस्टमार्टम के बाद फूटा ग्रामीणों का आक्रोश

Thu, 08 Sep 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Thu, 08 Sep 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
After autopsy of the child burst villagers resentful
जामऊ डेरा में बिवांर-सरीला मार्ग में जाम स्थल भीड़ और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

सरीला (हमीरपुर) । जलालपुर थानाक्षेत्र के राजामऊ गांव में बुधवार शाम कार से कुचलकर छह वर्षीया बच्ची की दुखद मौत के बाद गुरुवार को जब उसका पोस्टमार्टम हुआ तो ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। इनका कहना था कि पुलिस को दुर्घटना करने वाली कार का नंबर दिया जा चुका है इसके बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। नाराज ग्रामीणों ने बालिका का शव बिवांर-सरीला मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सीओ और एसडीएम ने लगभग तीन घंटे के बाद जाम खुलवाया।

विज्ञापन


सीओ ने बताया कि ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही कार को बरामद कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। राजामऊ गांव में बुधवार की शाम सुरेश की छह वर्षीयी भांजी सपना सड़क किनारे मोहल्ले के बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी बिवांर की तरफ  से आ रही तेज रफ्तार आल्टो ने उसे कुचल दिया था। पुलिस को सूचना देने के बाद परिजन बच्ची को सीएचसी राठ भी ले गए थे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुरेश ने बताया कि उसकी बहन व बहनोई करोड़ा निवासी ग्राम अलमुरी परासन जालौन में रहते हैं। सपना बचपन से उसके यहां रहती थी। पुलिस ने गुरुवार को बच्ची का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों ने कार चालक को कार सहित गिरफ्तारी को लेकर बिवांर सरीला मार्ग पर जमा लगा दिया। आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कार का नंबर भी पुलिस को दिया है। लेकिन पुलिस लापरवाही कर रही है। करीब चार बजे से तीन घंटे तक लगे जाम से दोनों ओर दर्जनों वाहन फंसे रहे। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए जलालपुर, जरिया व बिवांर थाने का पुलिस फोर्स बुला लिया गया। क्षेत्राधिकारी एस वैभव पांडेय व एसडीएम रामसुरेश वर्मा मौके पर पहुंच गएं। थानाध्यक्ष जलालपुर स्वामीनाथ का कहना है कि ग्रामीणों ने जो कार का नंबर दिया है वह विभाग से वेरीफिकेशन के बाद ट्रैक्टर का निकला है। फिलहाल घटना में अब तक तहरीर न आने पर कोई मामला नहीं दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed