फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   administration alert to Information on road Travih

सड़क पर तरावीह पढ़ने की सूचना से प्रशासन सतर्क

Tue, 23 Jun 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Tue, 23 Jun 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
administration alert to Information on road Travih

बिजली कटौती के विरोध में रोजेदारों के सड़क में तरावीह पढ़ने की सूचना पर

विज्ञापन
प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में प्रशासन ने रोजेदारों व इमामों के साथ कोतवाली में बैठक कर रात की कटौती बंद कराने का भरोसा दिलाया।

रात में हो रही अघोषित कटौती के कारण शाम को तरावीह व सुबह के वक्त रोजेदार अंधेरे में शहरी करते है। जिससे आक्रोश बढ़ता जा रहा था। बीते दिनों कोतवाली में हुई पीस कमेटी की बैठक में स्पष्ट कर दिया गया था कि रात में कटौती नहीं की जाएगी।

शाम व रात की कटौती में सुधार न होने पर मंगलवार को रोजेदारों ने तय किया कि आज अगर बिजली शाम को नहीं आई तो वह लोग अमन शहीद मस्जिद के बाहर तरावीह पढ़ेंगे।

इसकी सूचना लोकल इंटेलीजेंस को लगी और उन्होंने सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी। जिस पर एडीएम कुंजबिहारी अग्रवाल, एएसपी आदित्यप्रकाश वर्मा की अगुवाई में अधिशाषी अभियंता विद्युत एससी श्रीवास्तव, एसडीओ के साथ रोजदारों व मस्जिदों के इमामों के साथ मंगलवार शाम कोतवाली परिसर में वार्ता हुई।

एडीएम ने कहा कि रोजाना पावर कारपोरेशन को पत्राचार किया जा रहा है। बुधवार को फिर रोजेदारों, इमाम व प्रशासन की तरफ से एक संयुक्त पत्र लिखकर रात की कटौती को बंद करने को कहा जाएगा। तब रोजेदार माने।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed