{"_id":"58dbe9834f1c1b616363e39f","slug":"a-trolley-full-of-silence-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौरंग से भरी ट्राली पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौरंग से भरी ट्राली पकड़ी
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Wed, 29 Mar 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
बिवांर थाने में खड़ा अवैध मौरंग से भरा ट्रैक्टर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र में वर्मा नदी से अवैध रूप से मौरंग भर रहे एक ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़ा। खनिज सर्वेयर की तहरीर पर ट्रैक्टर मालिक व चालक के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बिवांर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि रात में करीब दो बजे मुखबिर ने उन्हें वर्मा नदी में
पुल के नीचे अवैध खनन की सूचना दी। जिस पर वह हमराहियों के साथ नदी किनारे पहुंचे। तो पुलिस को देखकर चालक मौके पर ट्रैक्टर ट्राली को छोड़कर भाग गया। इस पर पुलिस ट्रैक्टर ट्राली को थाने ले आई। खनिज सर्वेयर बृजभूषण तिवारी की तहरीर पर ट्रैक्टर मालिक धर्मेंद्र उर्फ मुनि पुत्र जयहिंद सिंह निवासी बाधुर बुजुर्ग व अज्ञात चालक के खिलाफ दी तहरीर के आधार पर खनिज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
मौरंग से भी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी, सीज
थाना क्षेत्र के कंडौर गांव में जिलाधिकारी द्वारा खनन रोकने को बनाई गई टीम ने सुबह छह बजे छापामार कर मौरंग भरी ट्राली पकड़ी। उसे एक ट्रैक्टर से खिंचवाकर थाने में खड़ा कराया। खनिज सर्वेयर बृजभूषण तिवारी ने अज्ञात ट्राली मालिक के नाम मुकदमा दर्ज कराया है। टीम में एसआई सुनील कुमार व खनिज सर्वेयर शामिल रहे।