{"_id":"5c9e5c89bdec221450545cfa","slug":"91553882249-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परछा गांव के विद्यालय के पास तीन सौ अवैध शराब के क्वार्टर मिले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परछा गांव के विद्यालय के पास तीन सौ अवैध शराब के क्वार्टर मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरिया थानाक्षेत्र के परछा गांव के प्राथमिक स्कूल के किनारे अरुणाचल प्रदेश की 300 क्वार्टर शराब पड़ी मिली है। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने आबकारी विभाग को जांचकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शराब काफी पुरानी बताई जा रही है।
स्कूल के पास शराब मिलने की सूचना पर शुक्रवार को ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। स्कूल के सहायक अध्यापक कमलेश ने इसकी सूचना थाना पुलिस व एसडीएम को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रामजीत सिंह गौण ने बताया कि शराब का रंग बदल जाने से किसी ने यहां फेंकी है।
यह चोरी छिपे लाई गई होगी। 300 क्वार्टर शराब बरामद हुई है, जो सिर्फ अरुणाचल प्रदेश में बिक्री के लिए मान्य है। एसडीएम जुबेर बेग का कहना है कि आबकारी निरीक्षक नासिर खान को जांचकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आबकारी निरीक्षक का कहना है कि शराब काफी पुरानी है।
विज्ञापन
जांच की जा रही है कि अरुणाचल प्रदेश की शराब यहां कैसे पहुंची। मौके पर एक खाली बोरी मिली हैं, जिसमें राम लिखा है। बरामद शराब थाना पुलिस के सुपुर्द की गई है।
स्कूल के पास मिली 300 क्वार्टर शराब
सरीला के जरिया थानाक्षेत्र के परछा गांव के प्राथमिक स्कूल के पास लावारिस पड़ी थी