{"_id":"5c324155bdec223c7005286e","slug":"91546797397-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से परेशान युवक ने फांसी लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज से परेशान युवक ने फांसी लगाई
विज्ञापन
हमीरपुर। बैंक व साहूकारों का कर्ज अदा न कर पाने से परेशान युवक ने घर में साड़ी से फांसी लगा ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
टिकरौली गांव निवासी गोरेलाल (28) पुत्र देवीदीन वर्मा ने रविवार सुबह करीब 11 बजे घर सूना पाकर साड़ी से फांसी लगा ली। उसके छोटे भाई नीरज ने बताया कि दो साल पूर्व बकरी पालन के लिए पीएनबी बैंक से भाई ने लोन लिया था। किसी कारण से बकरी पालन बंद हो गया। पिता देवीदीन का दुर्घटना में कूल्हा टूट गया।
जिसका इलाज कानपुर में चल रहा था। नीरज ने बताया 15 दिन पूर्व भाई की पत्नी सुरजावती का पथरी का आपरेशन हुआ था। जिस पर भाई ने गांव के साहूकारों से भी कर्ज लिया था। बताया भाई मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।
बैंक व साहूकारों का कर्ज अदा न कर पाने से परेशान भाई ने फांसी लगा ली। भाई के तीन बच्चे टिंकू (7), शालिनी (5) व परी (एक साल) हैं। मृतक चार घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
बैंक व साहूकारों से लिया था कर्ज
अमर उजाला ब्यूरो