फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम

हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम

Mon, 24 Sep 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम
हमीरपुर। हादसे में घायल दूधिये की मौत पर गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर आक्सीजन सिलिंडर न लगाए जाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। इसके बाद कानपुर-सागर हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंचे सीओ व एसडीएम के जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर करीब एक घंटे बाद परिजन जाम से हटे। इसके बाद सोमवार को एसडीएम ने सदर अस्पताल पहुंच निरीक्षण किया। अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में सिलिंडर मौजूद मिले।
विज्ञापन


फतेहपुर जिले के चांदपुर थानाक्षेत्र गंगपुर गांव निवासी कमलेश (46) रविवार की शाम बाइक पर दूध लेकर जा रहा था, तभी कानपुर नगर के सजेती के मैंदरी गांव के पास तेज रफ्तार मैजिक ने टक्कर मार दी थी। इस पर समीप होने के कारण उसे हमीरपुर के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भाई संतोष ने आरोप लगाया कि अस्पताल में घायल को आक्सीजन नहीं लगाई गई। जिससे मौत हुई है। इससे नाराज परिजनों ने रविवार देर रात कानपुर सागर राष्ट्रीय मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।

मौके पर पहुंचे एसडीएम अजीत परेश व सीओ रजनीश उपाध्याय ने सदर अस्पताल की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दे किसी तरह जाम खुलवाया। मृतक के भाई ने थाना सजेती में मैजिक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


उधर सोमवार को एसडीएम अजीत परेश ने सदर अस्पताल में आक्सीजन सिलिंडरों की जांच की। उन्होंने बताया 81 आक्सीजन सिलिंडर अस्पताल में उपलब्ध मिले हैं। चिकित्सकों ने कहा दुधिया मृत अवस्था में लाया गया था, इसलिए आक्सीजन नहीं लगाई गई। जाम से करीब एक घंटे तब हाईवे पर यातायात बाधित रहा।

आक्सीजन न लगाने से गुस्साए थे अधेड़ के परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed