फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   वर्चस्व को लेकर हुई थी फायरिंग

वर्चस्व को लेकर हुई थी फायरिंग

Mon, 25 Jun 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
वर्चस्व को लेकर हुई थी फायरिंग
भरुआसुमेरपुर। कस्बे के बांकी मार्ग पर ईदगाह के पास रविवार रात वर्चस्व के लिए दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग हुई थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 13 लोगों को नामजद व कई अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


रविवार रात कस्बे के बांकी मार्ग पर फायरिंग हुई थी। जिससे बस्ती में हड़कंप मच गया था। पुराना अस्पताल सहित ईदगाह मोहल्ले में दहशत का माहौल है। दो वर्गों के आमने सामने होने के कारण स्थिति तनावपूर्ण है, लेकिन तत्काल पुलिस के हरकत में आने से फिलहाल मामला काबू में है।
विज्ञापन


एक पक्ष के पुनीत शुक्ला ने ईदगाह निवासी मुकीम, सादाब, भोला, शरीफ व हैदर के खिलाफ पुरानी रंजिश के कारण रिश्तेदार अनमोल मिश्रा को चाकू से हमलाकर जान से मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरे पक्ष के मुकीम ने बसंत नगर निवासी सुमित मिश्रा, अनरुद्घ मिश्रा, लकी मिश्रा, अनुभव मिश्रा, हनी, भोलंगी, नीलू ठाकुर, अनिल व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कहा कि वह अपने दरवाजे पर बैठा था। तभी यह लोग जान से मारने की नियत से असलहों से फायरिंग की और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।


पुलिस अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। एसओ महेंद्र कुमार वर्मा ने बताया यह घटना सिर्फ वर्चस्व कायम करने के लिए की गई है। दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

दोनों पक्षों के 13 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed