{"_id":"59b6d8054f1c1bb0488b5e27","slug":"91505155077-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक निगम के कार ड्राइवर पर चाकू से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व सैनिक निगम के कार ड्राइवर पर चाकू से हमला
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर।
पुलिस थाना सदर के अंतर्गत पूर्व सैनिक निगम कार्यालय के बाहर एक टैक्सी चालक ने पूर्व सैनिक निगम के अध्यक्ष की सरकारी गाड़ी के चालक पर चाकू से हमला कर दिया। सरकारी गाड़ी के चालक की बाजू पर कट लग गया। पुलिस ने आरोपी टैक्सी चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पूर्व सैनिक निगम अध्यक्ष के चालक रमेश चंद ने कहा कि रोजाना की तरह सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह गाड़ी लेकर कार्यालय पहुंचा। अध्यक्ष को गाड़ी से उतारने के बाद वह गाड़ी कार्यालय के बाहर पार्क करने लगा। जैसे ही वह गाड़ी को पार्क करने के लिए गाड़ी बैक करने लगा तो पक्का भरो से हमीरपुर आ रहे एक चालक ने अपनी टैक्सी को गाड़ी के पीछे खड़ा कर दिया और अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। जब चालक रमेश चंद ने उसे अभद्रता करने से मना किया तो टैक्सी चालक ने उसके साथ गाड़ी से उतरकर गालीगलौज शुरू कर दी। इस दौरान टैक्सी चालक ने चाकू से रमेश चंद पर हमला कर दिया। हमले में सरकारी गाड़ी के चालक रमेश चंद की बाजू पर कट लग गया। हादसे के बाद टैक्सी चालक मौकेे से फरार हो गया। हादसे की सूचना रमेश चंद ने पुलिस को दी। पुलिस ने चालक रमेश चंद की शिकायत पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार का कहना है कि पुलिस ने टैक्सी चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।