{"_id":"59b582d44f1c1bf27f8b5bee","slug":"91505067732-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, चार घायल
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नादौन/रंगस(हमीरपुर)।
पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत गगाल के पास एक कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार दंपति और उनका बेटी घायल हो गए। वहीं कार चालक को भी हादसे में चोटें आई हैं। हादसे के बाद चारों को प्राथमिक उपचार के लिए नादौन अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद स्कूटी सवार दंपति को टांडा रेफर कर दिया गया जबकि उनकी बेटी और कार चालक का नादौन अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार सुबह करीब नौ बजे स्कूटी चालक संजीव कुमार (44) अपनी पत्नी नीरज कुमारी (40) और बेटी प्रियंका (17) के साथ नादौन से हमीरपुर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह गगाल के पास पहुंचा तो सामने से एक कार आई और स्कूटी को टक्कर मार दी। इस दौरान स्कूटी पर सवार दंपति और उनकी बेटी सड़क पर गिर गए। इससे तीनों घायल हो गए। वहीं स्कूटी को टक्कर मारने के बाद कार सड़क किनारे पहाड़ी से जा टकराई। इससे कार चालक राकेंद्र सिंह (45) निवासी चरूड़ी डाकघर लाहड़ नादौन को चोटें आई हैं। हादसे के बाद चारों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नादौन अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद स्कूटी चालक और उसकी पत्नी को टांडा अस्पताल रफर कर दिया गया। उनकी बेटी और कार चालक का नादौन अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कार चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।