{"_id":"5c967a6cbdec2213e648efb1","slug":"81553365612-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमलावरों ने प्रधान के पुत्र सहित नौ लोगों को घायल किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमलावरों ने प्रधान के पुत्र सहित नौ लोगों को घायल किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्करा/गहरौली। शराब के नशे में लाठी-डंडों व अवैध असलहों से लैस एक दर्जन से अधिक लोगों ने प्रधान के मोहल्ले में धावा बोलकर लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। उन्होंने महिलाओं एवं बच्चों को भी नहीं बख्शा। घायल नौ लोगों में एक भाजपा का पदाधिकारी भी है। सभी घायलों को मुस्करा सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
गहरौली गांव में शुक्रवार रात पुष्पेंद्र, विनय व हेमंत सिंह ग्राम प्रधान पुष्पा देवी के दरवाजे पर जाकर गालीगलौज करने लगे। त्योहार को लेकर लोगों ने उन्हें डपट कर भगा दिया। लेकिन आरोपी अंजाम भुगतने की धमकी दे गए। घायल राजबहादुर द्विवेदी ने बताया शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे आरोपी पक्ष के रामसिंह, टिल्लू, पप्पू, विनय, कल्लू, प्रवेंद्र, जयंत, शिवरतन, पुष्पेंद्र, हेमंत व तीन अन्य लोगों ने मोहल्ले में आकर गालीगलौज कर मौजूद लोगों को पीटना शुरू कर दिया।
घरों में घुसकर महिलाओं व बच्चों को भी पीटा। बताया आरोपी अवैध असलहे लहराते रहे। मारपीट में भाजपा कार्यकर्ता कमल तिवारी, प्रधान के पुत्र अनिल व रोहित और पड़ोसी गोलू, तेज नारायण, रोहित, सौरभ कुमार, राजबहादुर द्विवेदी, दीपक घायल हो गए। घायलों को कस्बे के सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जहां रोहित व दीपक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया हरिशंकर द्विवेदी की तहरीर पर 10 नामजद व तीन अन्य लोगों के खिलाफ बलवा, घर के अंदर घुसकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
घायल पक्ष ने 10 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो