{"_id":"5b8ad33d42c7924651655b39","slug":"81535824701-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार कर रहे वृद्ध को ट्रक ने रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पार कर रहे वृद्ध को ट्रक ने रौंदा, मौत
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। सड़क पार कर रहे एक वृद्ध को मौरंग भरे ट्रक ने रौंद दिया। जिससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वृद्ध की मौत से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस ने लोगों को किसी तरह समझाकर शांत कराया। मुस्करा पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
कस्बे के पठानपुरा, बजरिया कसौड़ा निवासी मुन्ना (55) शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे बजरिया चौराहे पर पास एक होटल पर चाय पीने गए थे।
वहां से घर जाते समय जब वह सड़क पार करने लगे, इसी बीच रामलीला मैदान की ओर से आ रहे मौरंग भरे ट्रक ने अधेड़ को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक को स्पीड से चलाकर भागा।
जब तक मोहल्ले के लोगों को जानकारी हुई, सड़क पर भीड़ लग गई। अधेड़ के पुत्र शकील ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल केएन सिंह ने बताया कि ट्रक को मुस्करा पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन
नो इंट्री का समय बदलने की मांग
कस्बे में ओवरलोड ट्रकों से बढ़ रहे हादसों को देखते हुए लोगों ने नो इंट्री का समय बदलने की मांग की है। कस्बे में सुबह आठ बजे से शाम के आठ बजे तक नो इंट्री है। जो एक साल से चल रही है। शनिवार तड़के हुए इस हादसे के बाद लोगों का कहना है कि सुबह 6 बजे से छात्रों का कोचिंग जाना शुरू हो जाता है।
ऐसे में मुख्य मार्ग पर बच्चों की संख्या बढ़ जाती है। इसके अलावा लोग टहलने निकलते हैं। इसी दौरान मौरंग से भरे ट्रक भी गुजरते हैं। ऐसे में सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक नो इंट्री की जाए।
चौराहे पर स्थित एक होटल से चाय पीकर सड़क के दूसरी तरफ जा रहा था वृद्ध
अमर उजाला ब्यूरो