फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   परचून की दुकान में शराब बिकते मिली

परचून की दुकान में शराब बिकते मिली

Mon, 29 Apr 2019 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
परचून की दुकान में शराब बिकते मिली
मौदहा। करहिया गांव में शराब बिक्री की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारा। टीम ने दुकानदार पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर उसके पास से शराब बरामद की है।
विज्ञापन


शनिवार की शाम 6 बजे से 30 अप्रैल तक लाइसेंसी शराब की दुकानें बंद कराने के निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश ने दिए हैं। लेकिन इसके बावजूद गांवों में परचून की दुकानों से धड़ल्ले से शराब की बिक्री जारी है। सूचना पर करहिया गांव में रविवार को पूर्व प्रधान महेश्वरीदीन की परचून की दुकान पर आबकारी टीम ने छापा मारा।
विज्ञापन


इस दुकान से आबकारी निरीक्षक नासिर खां ने शराब के क्वार्टर बरामद किए। वहां मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि दुकान से करीब 125 क्वार्टर शराब के आबकारी विभाग ने पकड़े हैं। हालांकि आबकारी विभाग ने पुलिस में तहरीर दे 30 क्वार्टर शराब की बरामदगी बताई है। पुलिस ने पूर्व प्रधान के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आबकारी विभाग ने छापेमारी कर की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed