फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   ब्लाक प्रमुख समेत 11 के खिलाफ रिपोर्ट

ब्लाक प्रमुख समेत 11 के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 05 Aug 2018 11:09 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख समेत 11 के खिलाफ रिपोर्ट
हमीरपुर। अधेड़ को अगवा कर उसे पीटने के मामले में पुलिस ने ब्लाक प्रमुख समेत 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने अपहरण कर जान से मारने के प्रयास व बलवा की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दविश दे रही है।
विज्ञापन


बड़ागांव निवासी राजेश निषाद अपनी पुत्री सीता के साथ शनिवार रात बाइक से गांव जा रहे थे। तभी कारीमाटी देवगांव के बीच एक स्कार्पियो से ब्लाक प्रमुख जयनारायण यादव का भाई राजनारायण यादव अपने साथियों के साथ आया और बाइक को धक्का देकर गिरा दिया।
विज्ञापन


सीता के बाइक से गिरते ही उक्त ने राजेश को पीटा और स्कार्पियो में डालकर ले गए। देर शाम अधेड़ बड़ागांव के पास खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां सदर एसडीएम वीरबहादुर सिंह व सदर सीओ रजनीश उपाध्याय ने घायल के बयान दर्ज करने के साथ वीडियो भी बनाया। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया।

कोतवाल शैल कुमार सिंह ने बताया सीता की तहरीर पर सुमेरपुर ब्लाक प्रमुख जयनारायण यादव, उसके भाई राजनारायण व शिवनारायण को नामजद और आठ अन्य के खिलाफ अपहरण कर जान से मारने का प्रयास व बलवा की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।


सुरक्षा की गुहार लगाई थी
पिता शिवराम ने बताया ब्लाक प्रमुख जयनारायण यादव उसके पुत्र राजेश से रंजिश मानता है। राजेश ब्लाक प्रमुख के भ्रष्टाचार का विरोध कर अधिकारियों से शिकायत करता है। जिससे उक्त लोगों ने उसके पुत्र का अपहरण कर बेरहमी से मारापीटा है। 26 जुलाई को उसके पुत्र ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी।

शनिवार प्रमुख के भाई ने अधेड़ को अगवा कर की थी मारपीट
गंभीर हालत में गांव के बाहर फेंककर भागे थे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed