फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   रिटायर्ड चालक के घर लाखों की चोरी

रिटायर्ड चालक के घर लाखों की चोरी

Fri, 05 Apr 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड चालक के घर लाखों की चोरी
भरुआसुमेरपुर। टेढ़ा गांव में चोरों ने रिटायर्ड नलकूप चालक के घर की कुंडी कटर मशीन से काटकर 35 हजार रुपये व करीब 10 लाख के जेवर पार कर ले गए। चोरी किए गए जेवरों में एक माह पूर्व हुई बेटी के शादी के जेवर भी शामिल है। चोरों ने पड़ोस के पांच अन्य घरों में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के टेढ़ा गांव निवासी रामऔतार कुशवाहा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात चोर मकान के दरवाजे की कुंडी कटर मशीन से काटकर अंदर घुस आए। जहां रखे 35 हजार रुपये के अलावा करीब 10 लाख कीमत के जेवर पार कर दिए।
विज्ञापन


चोरी किए गए जेवरों में दो सोने के हार, 2 जोड़ी सोने की झुमकी, 10 नग सोने की अंगूठी, तीन सोने के मंगलसूत्र, 2 जोड़ी बृजबाला, 4 सोने की जंजीर, चार नग सोने के कंगन, दो चांदी के बिछुआ, एक हाफ पेटी, तीन जोड़ी चांदी की पायल, चार जोड़ी चांदी के चूड़ा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने चोरी गए जेवरातों की कीमत करीब दस लाख बताई है। बताया कि जेवरों में एक माह पूर्व बेटी की हुई शादी के जेवर भी शामिल है। क्राइम इंस्पेक्टर शेर सिंह राजपूत ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार रात ने चोरों ने चरण प्रजापति, चुनुवाद प्रजापति के अलावा अन्य घरों में भी चोरी का प्रयास किया है, लेकिन सफल नहीं हो सके।


दुकान का ताला तोड़कर चोरी
राठ। बुधवार की रात चोरों ने दो दुकानों में रखा सामान पार कर दिया। पीड़ित दुकानदारों ने थाने में तहरीर दी है। कांशीराम कालोनी निवासी एजाज खां ने बताया वह पशुबाजार धुपकली में टायर पंजर की दुकान किए है। बुधवार की रात चोर उसकी दुकान का ताला तोड़ इंजन का अल्टीनेटर और कबाड़ ले गए। इसी तरह चोरों ने जुलहेटी निवासी इस्लाम बेग की दुकान से इंजन की मोटर आदि सामान ले गए। चोरों ने सोनू महाराज की दीवार तोड़ दी। कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला ने बताया मामले की जांच की जा रही है।

चार घरों में भी चोरों ने किया चोरी का असफल प्रयास
दस लाख के जेवर व 35 हजार नगदी ले गए चोर
कटर से कुंडी काट कर मकान में घुसे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed