फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   पति की हत्या में पत्नी, प्रेमी व साले पर हत्या का मुकदमा दर्ज

पति की हत्या में पत्नी, प्रेमी व साले पर हत्या का मुकदमा दर्ज

Tue, 20 Nov 2018 10:11 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
पति की हत्या में पत्नी, प्रेमी व साले पर हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर(हमीरपुर)। 18 दिन पूर्व नई बस्ती में संदिग्ध हालत में युवक की हुई मौत के मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पत्नी, साले व कथित प्रेमी के खिलाफ हत्या कर फांसी में लटकाकर घटना को आत्महत्या दर्शाने की धाराओं में मुकदमा कोतवाली में दर्ज किया गया है।

मुकदमा लिखने की खबर पाते ही आरोपी पत्नी, प्रेमी व साला फरार हो गए हैं।
कस्बे के नई बस्ती गुटखा फैक्ट्री के पास रहने वाले देव नारायण साहू (30 ) पुत्र भूरा साहू का पत्नी सुधा से बीते दो नवंबर को विवाद हो गया था। उसी रात को देव नारायण का शव उसकी चारपाई पर साड़ी के फंदे से लटका मिला था।
विज्ञापन


मृतक के पैर घुटने से मुड़े हुए चारपाई पर रखे मिले। मृतक के पिता भूरा साहू ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके पुत्र की हत्या की गई है। उसने बहू सुधा, उसके भाई राजेश निवासी बांदा व बहू के प्रेमी अजय तिवारी निवासी उंछाथोक सुमेरपुर के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया था। रिपोर्ट आने के बाद भी स्थानीय पुलिस मृतक के पिता को बराबर टहलाती रही। पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।

इस पर पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए। स्थानीय पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर पत्नी सुधा, साला राजेश व प्रेमी अजय तिवारी के खिलाफ जान से मारने के साथ ही साक्ष्यों को हटाने का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश डालना भी शुरू किया, पर आरोपी भूमिगत हो गए हैं। थानाध्यक्ष गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed