फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   ट्राला यूनियन में चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

ट्राला यूनियन में चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

Fri, 14 Jul 2017 11:23 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
ट्राला यूनियन में चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के अंतर्गत ट्राला यूनियन के पास एक व्यक्ति से पुलिस ने चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चरस को कब्जे में ले लिया है। वीरवार रात सदर थाना पुलिस की टीम गश्त पर थी। गश्त के दौरान रात करीब पौने एक बजे ट्राला यूनियन हमीरपुर के पास पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को बैठे देखा। इससे पहले की पुलिस व्यक्ति से पूछताछ करती, व्यक्ति पुलिस को देख मृदुल चौक की तरफ भाग गया। इस दौरान पुलिस ने व्यक्ति का पीछा कर उसे पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास 27.14 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम राजेश कुमार निवासी वार्ड-3 प्रतापनगर हमीरपुर बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी डॉ. शिव कुमार शर्मा का कहना है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed