फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   सूने मकान का ताला टूटा, सामान गया चोरी

सूने मकान का ताला टूटा, सामान गया चोरी

Mon, 07 Aug 2017 11:32 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
सूने मकान का ताला टूटा, सामान गया चोरी
मकान का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन


हमीरपुर। मुख्यालय के मंझूपुर में एक बंद मकान में रविवार रात ताला तोड़कर चोरी हो गई। सुबह पड़ोसियों ने ताला टूटा देखकर पुलिस बुलाई। इसके बाद घर के अंदर तलाशी लेने पर कई सामान गायब मिला। गृहस्वामी को घटना की जानकारी दी दे गई है।

गृहस्वामी नमो नारायण निगम पिछले नौ जून से घर में ताला लगाकर बाहर गए हैं। गृहस्वामी पीडब्ल्यूडी के अवकाश प्राप्त लिपिक हैं। उनके दो बेटे हैं जो बाहर रहते हैं। बड़ा बेटा प्रभात निगम दिल्ली में रहता है। वह लगभग दो माह पहले अपने बेटे के पास दिल्ली गए थे। तबसे वहीं हैं। मोहल्ले वालों ने सोमवार सुबह उनके घर का ताला टूटा देखा। तत्काल 100 नंबर पर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


कोतवाली से एसआई अक्षय कुमार ने मौके पर जाकर मुआयना किया। घर के अंदर किचिन और बेडरूम का ताला टूटा हुआ मिला। गृहस्वामी ने फोन पर बताया कि घर में एलसीडी टीवी व गैस सिलेंडर के अलावा आलमारी में सोने, चांदी के सिक्के रखे थे। पुलिस ने गृहस्वामी को बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- नौ जून से घर में लगा था ताला, गृहस्वामी दिल्ली में बेटे के पास गए थे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed