{"_id":"2d6a0b7c2ae41bad1ba8f1f962095c5d","slug":"39-376-farmers-will-receive-31-million-claim-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"39376 किसानों को 31 करोड़ क्लेम मिलेगा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
39376 किसानों को 31 करोड़ क्लेम मिलेगा
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Sun, 07 Jun 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फसलों पर बीमा क्लेम देने में विलंब कर रही इफको टोक्यो फसल बीमा कंपनी ने
विज्ञापन
आखिरकार रबी अभियान का 31 करोड़ 06 लाख 95 हजार 493 रुपये जिले की आठ
बैंकों में पहुंचाने की सूचना दी है। यह धनराशि 39376 फसल बीमा लेने वाले
ऋणी किसानों के खातों में पहुंचाई जाएगी। हालांकि रबी अभियान में जिले के
42603 किसानों का 3 करोड़ 14 लाख 22 हजार 90 रुपया बीमा कंपनी झटक चुकी है।
ऐसे में देखा जाए तो प्रीमियम देने वाले 3 हजार 227 किसान क्लेम लेने से
वंचित रह गए।
किसानों की तबाही पर अमर उजाला ने 4 अप्रैल से लगातार खबरें प्रकाशित की। जिस पर प्रशासन ने भी बीमा कंपनी पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। नतीजा यह रहा कि पहली बार इतनी जल्दी किसानों को फसल बीमा क्लेम का लाभ मिलेगा।
दरअसल प्रीमियम के नाम पर बीमा कंपनी किसानों से रबी और खरीफ अभियान में करोड़ों की धनराशि झटक रही हैं।
इसके बावजूद किसानों को क्लेम के नाम पर ठगा जा रहा है। रबी अभियान में किसानों ने 2 लाख 64 हजार 273 हेक्टेयर पर फसलें बोई। इसमें 1,03,072 हेक्टेयर में गेहूं, चना 75,076 हेक्टेयर, मटर 19,124 हेक्टेयर, मसूर 28,669 हेक्टेयर व लाही/सरसों की फसलें 19,194 हेक्टेयर में रहीं। जबकि 19,133 हेक्टेयर क्षेत्रफल में अन्य फसलें बोई गई है।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जिले में 478 प्रभावित गांवों के 1 लाख 93 हजार 139 किसान प्रभावित हुए है। गेहूं की फ सल खेतों में गिरने की वजह से 60-70 फीसदी पैदावार प्रभावित हुई है।
सर्वाधिक बोई जाने वाली दलहन की फसलों चना में 88 फीसदी, मसूर में 89 व मटर में 90 फीसदी नुकसान हुआ है। इस पर जिले की बैंकों ने 42,603 किसानों का चना, लाही, मसूर, मटर व गेहूं पर फसल बीमा करने को 3 करोड़ 14 लाख 22 हजार 90 रुपये बतौर प्रीमियम इफको टोकयो कंपनी को दे दिया।
तमाम हीलाहवाली के बाद बीमा कंपनी ने 39 हजार 376 किसानों को क्लेम देने की सूचना लीड बैंक को भेजी है। जिसमें 31 करोड़ 6 लाख 95 हजार 493 रुपये का क्लेम जारी किया है।
अग्रणी बैंक प्रबंधक एसके साहू ने कहा कि इफको टोकयो बीमा कंपनी ने फसलों के बीमा क्लेम की धनराशि क ी सूचना भेजी है। इसमें 39376 किसानों को फसल बीमा का लाभ मिलेगा। शीघ्र ही क्लेम राशि बैंकों को भेजी जाएगी।