फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   मौरंग भरे ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से दबकर मरे युवक की मौत पर बवाल

मौरंग भरे ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से दबकर मरे युवक की मौत पर बवाल

Sun, 03 Sep 2017 12:16 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
मौरंग भरे ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से दबकर मरे युवक की मौत पर बवाल

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बिवार (हमीरपुर)। बिरमा नदी से अवैध रूप से चोरी कर मौरंग ला रही ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इससे ट्रैक्टर पर सवार युवक दब गया और रातभर दबा रहा, उसकी मौत हो गई। परिजनों से ग्रामीणों के साथ जमकर बवाल काटा। पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की की। बाद में भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे अधिकारियों ने परिजनों को समझा बुझाकर जेसीबी मशीन से शव बाहर निकलवाया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि मौरंग माफिया और पुलिस रात भर साक्ष्य मिटाने में लगे रहे। ट्रैक्टर के नीचे दबे युवक को निकालने की जहमत नहीं उठाई गई। शनिवार की सुबह सात बजे पुलिस नेपरिजनों को जानकारी हुई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।


शुक्रवार की रात करीब एक बजे थाना क्षेत्र के ग्राम बांधुरखुर्द से निकली बिरमा नदी के किनारे के खेतों के रास्ते अवैध मौरंग ला रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरा। चालक संतोष कुमार (26) पुत्र भैरम वर्मा इसके नीचे दब गया और रात भर दबा रहा। सुबह निकाला गया पर उसकी मौत हो गई। इस घटना को लेकर शनिवार को दिन भर बवाल होता रहा। परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को खदेड़ लिया। साथ ही धक्का मुक्की की। एसओ सुनील कुमार शुक्ला ने अधिकारियों को जानकारी दी। तब कहीं एडीएम कुंजविहारी, एसडीएम व सीओ तथा कई थानों व पीएसी को लेकर बांधुरखुर्द गांव पहुंचे। एडीएम ने ग्रामीणों को करीब तीन घंटे तक समझाया। लेकिन परिजन मृतक के भाइयों के आने व नदी में हो रहे खनन को मौके पर जाकर देखने के साथ आरोपी प्रधान प्रतिनिधि की गिरफ्तारी की मांग करते रहे। पुलिस ने परिजनों को समझाने के बाद जेसीबी से शव को बाहर निकाला और थाने की जीप में शव रख पीड़ित पक्ष की महिलाओं को बैठाकर सड़क पर आए। तभी संतोष की पत्नी कल्लो और अन्य महिलाओं ने जीप से शव को नीचे उतार लिया। इससे पुलिस के हाथ पांव फूल गए। 12 घंटे बाद पुलिस शव को ले जा सकी। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना रात करीब एक बजे हुई थी।ु
विज्ञापन



पुलिस को सारी जानकारी होते हुए भी उन्हें शनिवार की सुबह सात बजे जानकारी दी गई। रात में सूचना मिल जाती तो संतोष को बचा लेते। मृतक संतोष की पत्नी कल्लो ने थाने में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की रात करीब 10 बजे बांधुर खुर्द निवासी प्रधान प्रतिनिधि वीरू सिंह पुत्र अशोक सिंह उसके घर आया। पति को जबरन नदी से अवैध रूप से मौरंग भरने के लिए अपने साथ ले गया। बताया कि वीरू सिंह खुद ट्रैक्टर चला रहा था। पति उसके बगल में बैठा हुआ था। मृतक की पत्नी ने कहा कि मौरंग भरकर लाते समय ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से रास्ते में घटना हुई है। आरोप लगाया कि ट्रैक्टर-ट्राली पलटने के बाद जब उसका पति ट्रैक्टर के नीचे दबा हुआ था तब मौरंग माफि या उसके पति को निकालने के बजाए मौके से ट्राली से मौरंग को अन्य मजदूरों से खाली करवाने में लगे रहे। जिससे यह साबित न हो सके कि ट्रैक्टर में मौरंग लदी थी जो चोरी कर ले जाई जा रही थी। पीड़िता कल्लो की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रधान प्रतिनिधि वीरू सिंह के खिलाफ धारा 279/304 ए/379 व 21(4) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना की जानकारी होते ही मौके पर हजारों ग्रामीण इकट्ठा हो गए। भीड़ पुलिस के साथ धक्कामुक्की करने लगी। मामला बिगड़ता देख कुछ देर बाद जिले के कई थानों की पुलिस और पीएसी व आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने दोपहर एक बजे तक शव को नहीं निकालने दिया। परिजन कहते रहे कि सभी अधिकारी नदी में जाकर अवैध खनन की जांच कर खनन माफि याओं पर सख्त कार्रवाई करें। मृतक के परिजनों का यह भी कहना था कि ट्रैक्टर मालिक को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। अपर जिलाधिकारी कुंजबिहारी अग्रवाल व अपर पुलिस अधीक्षक लाल साहब यादव के काफी समझाने व आर्थिक मदद किए जाने व माफि याओं पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव को निकालने दिया। जिस पर करीब 12 घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।


मृतक संतोष तीन भाई हैं। जिसमें से दो भाई दिल्ली में मजदूरी करते हैं। मृतक संतोष की शादी मुस्करा थानाक्षेत्र के ग्राम हुसैना गांव में 26 अप्रैल 2016 को हुई थी। इस घटना से परिजनों का रो रोकर बुराहाल है।



मौरंग के अवैध धंधे में लिप्त होने के आरोपों को प्रधान प्रतिनिधि वीरू सिंह ने खारिज किया है। कहा कि उसके नाम ट्रैक्टर नहीं है। जिस ट्रैक्टर से घटना हुई है वह उसके छोटे भाई अमित के नाम है। कहा कि प्रधान होने के नाते ग्रामीण उससे चिढ़ते हैं। इसी के चलते मृतक संतोष की पत्नी क ो बहकाकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।


-पुलिस को परिजनों और ग्रामीणों ने धक्कामुक्की कर खदेड़ दिया
-अधिकारियों के समझाने पर 12 घंटे बाद पुलिस ले जा सकी शव
-ट्रैक्टर मालिक प्रधान के पति पर दर्ज कराई गई एफआईआर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed