{"_id":"592b23b84f1c1bed14bdb11f","slug":"30-000-cards-removed-from-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम में कार्ड बदल निकाले तीस हजार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम में कार्ड बदल निकाले तीस हजार
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Mon, 29 May 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
राठ में घटना की जानकारी देता किसान दिनेश चंद्र द्विवेदी
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम में रुपये निकालने के दौरान पीछे खडे़ एक टप्पेबाज ने चालाकी से किसान का एटीएम कार्ड बदल लिया। करीब डेढ़ घंटे के बाद उसने उरई पहुंच किसान के खाते से 30 हजार रुपये निकले लिए। किसान ने तहरीर दी है।
कोतवाली के औंता गांव निवासी दिनेश चंद्र द्विवेदी पुत्र रमेश चंद्र ने बताया कि गल्ला मंडी स्थित एसबीआई की शाखा में उसका खाता है। बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे वह पंजाब नेशनल बैंक शाखा के एटीएम पर पहुंचा। बताया कि उसने रुपये निकालने के लिए एटीएम में अपना कार्ड डाला और पिन नंबर डालकर 10 हजार रुपये निकालने लगा।
बताया कि उसके बगल में खडे़ एक युवक ने पिन नंबर देख लिया और फिर झांसा दिया कि एटीएम कार्ड टेढ़ा हो गया है। बताया कि एटीएम कार्ड उसने ले लिया और भीड़ का फायदा उठाकर बदल भी लिया। करीब डेढ़ घंटे के बाद उसके मोबाइल पर जब मैसेज आने शुरू हुए तो वह घबरा गया। बताया कि उसके खाते में 57 हजार रुपये जमा थे। 10 हजार रुपये उसने निकाले थे। 30 हजार रुपये जालसाज ने उरई में निकाल लिए। किसान ने तत्काल बैंक पहुंच अपना खाता लॉक कराते हुए पुलिस में तहरीर दी। पीड़ित ने बताया कि जब वह शाम के समय बैंक पहुंचा और सीसीटीवी के फुटेज देखे तो उसमें युवक करीब आधे घंटे से एटीएम के अंदर मौजूद दिखा है। उधर, पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी का पता लगाया जाएगा।