{"_id":"570945f04f1c1b562bc810f8","slug":"3-team-to-arrest-murder-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को तीन टीमें गठित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को तीन टीमें गठित
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
Updated Sat, 09 Apr 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल का निरीक्षण करते एसपी मुनीराजजी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में जूता व्यवसायी के बेटे के हत्याकांड मामले में शनिवार को एसपी मुनीराज जी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की हैं। संभावना जताई कि दो दिन में अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह कस्बे के कांशीराम कालोनी के पास नहर किनारे रामशरण सोनी के खेत में वासिद का शव मिला था। उसकी गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में मृतक के पिता इकबाल ने पठनऊ निवासी वसीम कुंजड़ा, शल्लू समेत पांच लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
वहीं शाम को पोस्टमार्टम के बाद हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने पड़ाव चौराहे पर शव रखकर जाम लगाया था। शनिवार को एसपी मुनीराजजी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सीओ विजय त्रिपाठी, कोतवाल जगदेव प्रसाद यादव को हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें जुट गई हैं।
विज्ञापन