फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   2350 people found a job in Maharojagar fair

महारोजगार मेले में 2350 को नौकरी

Sat, 16 May 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sat, 16 May 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
2350 people found a job in Maharojagar fair

अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय लोदीपुर निवादा में महारोजगार मेले में देश व प्रदेश स्तर की 33 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेले में 2530 युवकों को रोजगार मिला। महारोजगार मेले में बड़ी संख्या में बेरोजगारों ने प्रतिभाग लिया।

विज्ञापन


शुक्रवार को लोदीपुर निवादा गांव स्थित अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय में महारोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एडीएम इटावा ज्ञानेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन


उन्होंने अपने संबोधन में कहा जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए एक निश्चित लक्ष्य बनाना आवश्यक है और लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहे। महारोजगार मेले में देश व प्रदेश की 33 कपंनियों द्वारा 4915 रिक्तियों के लिए कक्षा 8 से स्नातक, परास्नातक, एमबीए व बीटेक के डिग्री धारकों का विभिन्न पदो के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेल्सपन, गुजरात, लार्सन एंड टुर्बो रुड़की आदि द्वारा साक्षात्क ार के बाद नियुक्ति पत्र दिए गए। रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा 2530 युवको को नियुक्ति पत्र दिए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा.सत्य नारायण सिंह परिहार राठ ने की।


विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवायोजन अधिकारी इटावा डीपी सिंह, हमीरपुर के रामखेलावन, पीके सिंह सहित अभिनव प्रज्ञा संस्थान के उपप्रबंधक डा.एसके सिंह, महाविद्यालय के प्राचार्य डा.शिवमंगल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अवधेश शर्मा व प्रवक्ता शीतल दीक्षित ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed