{"_id":"5c7c0fb8bdec224bc54ab705","slug":"191551634360-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड कर्मी के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड कर्मी के घर लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर। थानाक्षेत्र के इंगोहटा गांव में शनिवार रात चोरों ने कमरे का ताला खोलकर डेढ़ लाख रुपये व करीब तीन लाख के जेवर चोरी कर ले गए। रविवार सुबह घर में चोरी होने का पता चलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस जांच कर रही है।
इंगोहटा निवासी लल्लू प्रसाद वर्मा का छानी मार्ग किनारे पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर मकान है और घर के बाहर एक नीम का पेड़ है। इसी पेड़ पर चढ़कर चोर छत पर पहुंचे और जीने के रास्ते कमरे में दाखिल होकर ताला खोलकर बक्से एवं अलमारियों में रखे डेढ़ लाख रुपये व करीब तीन लाख के जेवर ले गए।
पीड़ित ने बताया वह मौदहा तहसील से कुछ दिन पूर्व चपरासी पद से सेवानिवृत्त हुआ है। चोर सोने का हार, मंगलसूत्र माला, दो जोड़ी सोने की जंजीर, दो अंगूठी व दो किलो चांदी के जेवर के साथ डेढ़ लाख उठा ले गए। पीड़ित की तहरीर पर चौकी इंचार्ज सनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया घटनास्थल पर जांच कर पूछताछ की गई है। पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
लगातार हो रहीं चोरियों से आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो