{"_id":"5b9aa9ff867a557f6f60c90e","slug":"191536862719-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में पांच घायल, ट्रक चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में पांच घायल, ट्रक चालक की मौत
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा (हमीरपुर)। अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। चार की हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर किया गया है। जिसमें कानपुर ले जाते समय एक ट्रक चालक की मौत हो गई।
कस्बे के रहमानियां कालेज के पीछे दलित बस्ती निवासी ट्रक चालक राकेश कुमार (30) पुत्र भूरा वर्मा अपने साथी कमलेश कुमार के साथ बुधवार दोपहर सुमेरपुर कस्बा तीजा मेला देखने गया था।
मेला देखकर रात में साथी के साथ आटो में बैठकर कस्बा आ रहा था। तभी हाईवे पर इंगोहटा व मकरांव के बीच ट्रक को ओवरटेक कर आ रहे बाइक सवारों व आटो में भिड़ंत हो गई। जिससे आटो चालक के बगल में बैठे राकेश व बाइक सवार रमइया (35), रंजीत (32) निवासी मरगांया जिला जालौन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल राकेश के परिजन उसे कानपुर लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। राकेश चार भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा व अविवाहित था। वहीं महोबा के खन्ना निवासी लाल बहादुर (18) पुत्र श्रीपाल की बाइक गाय से टकराकर गिर गई। उधर मकरांव गांव निवासी ज्ञान सिंह (34) सड़क दुर्घटना में घायल हो गया।
इंगोहटा व मकरांव के बीच ट्रक को ओवरटेक करते आटो से भिड़ंत हुई
अमर उजाला ब्यूरो