फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   दुल्हन के ऊपर गिरा बाराती, पीटा गया

दुल्हन के ऊपर गिरा बाराती, पीटा गया

Thu, 12 Jul 2018 11:29 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
दुल्हन के ऊपर गिरा बाराती, पीटा गया
हमीरपुर। जयमाल के बाद परिजनों के साथ रहे दूल्हा-दुल्हन खाना खा रहे थे, तभी एक बाराती दुल्हन के ऊपर गिर गया। शादी समारोह में बाराती की यह हरकत कन्या पक्ष के लोगों को नागवार गुजरी।
विज्ञापन


इस पर लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। उधर पीटे युवक ने शक के आधार पर साथ आए बाराती को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली के चंदुलीतीर गांव निवासी कल्लू के पुत्र कृष्णा की बारात बुधवार को मुख्यालय से सटे ब्रह्माडेरा आई थी। जयमाल कार्यक्रम के बाद रात करीब एक बजे दूल्हा व दुल्हन परिजनों के साथ खाना खा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी बाराती सेवाराम नशे में झूमता हुआ आया और दुल्हन के ऊपर गिर गया। यह कन्या पक्ष के लोगों को नागवार गुजरा। जिस पर उन्होंने सेवाराम की पिटाई कर दी। पिटने के बाद सेवाराम का कुछ नशा कम हुआ और उसे गांव के ही एक बाराती मंगला (34) पुत्र घसीटा पर पिटाई करवाने का शक हुआ।


जिस पर सेवाराम ने अपने साथी रमाकांत व पप्पू के साथ मिलकर लाठी डंडों से मंगला की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद फरार हो गए।

परिजनों ने घायल को रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार सुबह कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल शैलकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

पिटाई के बाद उसने गांव के एक युवक पर संदेह कर उसे पीटा और भाग निकला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed