{"_id":"5cb616acbdec22147057bd17","slug":"181555437228-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के नाम पर तीन लाख रुपये की ठगी का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी के नाम पर तीन लाख रुपये की ठगी का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राठ। कस्बे के दीवानपुरा मोहल्ला निवासी योगेश साहू पुत्र कालीचरन ने कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाया कि उसके दोस्त की ससुराल महोबा निवासी निसार के यहां है। निसार ने रेलवे में नौकरी लगवाने की बात कह उससे पांच लाख रुपये खर्च आने की बात कही। जिस पर उसने नौकरी के लालच में जनवरी 2014 में प्लाट बेच कर एक लाख रुपये दिए। इसी के बाद मार्च माह में दो लाख रुपये का और भुगतान कर दिया। कहा कि तीन लाख रुपये देने के बावजूद चार वर्ष बाद भी उसे नौकरी नहीं मिली है। अपने रुपये वापस मांगने पर वह गाली गलौज कर धमकी देता है। योगेेश ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर रुपये दिलाने की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी मनोज शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
नौकरी के नाम पर तीन लाख रुपये की ठगी का आरोप
नौकरी के नाम पर तीन लाख रुपये की ठगी का आरोप