फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   खेतों से अवैध मौरंग खनन पर प्रशासन की छापेमारी

खेतों से अवैध मौरंग खनन पर प्रशासन की छापेमारी

Sun, 06 Jan 2019 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
खेतों से अवैध मौरंग खनन पर प्रशासन की छापेमारी
राठ। कस्बा खेड़ा में कई महीनों से चल रहे अवैध खनन पर प्रशासन और पुलिस ने सख्ती की है। रविवार को यहां अधिकारियों ने छापेमारी की। पुलिस के आने पर खनन करने वाले भाग निकले। सीओ ने बताया मौके पर बड़े पैमाने पर मौरंग का भंडारण किया गया है। जांच के दौरान नदी के आसपास कई स्थानों पर जेसीबी से अवैध खनन होना पाया गया है।
विज्ञापन


क्षेत्र में नदियों के किनारे खेतों में पड़ी मौरंग चोरी छिपे बेची जा रही है। अभी तक यह खनन अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा था। शनिवार शाम एसडीएम सुरेश कुमार और सीओ अभिषेक यादव ने कस्बा खेड़ा गांव के पास मिट्टी के टीलों के बीच खेतों में हो रहे खनन पर छापा मारा।
विज्ञापन


प्रशासन की इस छापामारी से खनन माफिया भाग खड़े हुए। शनिवार को कोतवाली के एसआई भारत सिंह, लेखपाल बरदानी लाल, अरमिर्दन सिंह आदि मौके पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेेखपाल अरिमर्दन सिंह ने बताया कस्बा खेड़ा मौजा में अमरचंद्र, मकुंदी, दसैया, खेमचंद्र, मुरलीधर, धर्मपाल के खेतों में पांच स्थानों पर जेसीबी से गड्ढे खोदकर अवैध मौरंग खनन हुआ। खनन स्थल पर करीब दस ट्रक मौरंग डंप बरामद की गई है। पुलिस और प्रशासन की इस कार्रवाई से मौरंग माफियाओं में हड़कंप मचा है।

रात में ढो ली 15 ट्रक मौरंग
शनिवार को एसडीएम और सीओ ने जिस स्थान पर छापेमारी की। वहां कार्रवाई के दौरान करीब 25 ट्रक मौरंग डंप बरामद हुई थी। अधिकारियों की ढील के चलते शनिवार की रात खनन माफियाओं ने चोरी छिपे करीब 15 ट्रक मौरंग ढो ली। रविवार दोपहर जब पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो आधी से अधिक मौरंग गायब मिली।


महीनों से हो रहा था अवैध खनन
कस्बा खेड़ा गांव के पास चल रहे मौरंग के अवैध खनन को लेकर लोगों का कहना है कि यहां पिछले कई महीनों से खनन चल रहा था। जबकि पुलिस, प्रशासन और खनिज विभाग के अधिकारियों को इसकी हवा तक नहीं मिली। प्रतिदिन सैकड़ों ट्रैक्टर मौरंग ढोई जा रही थी। बताया जाता है कि इस खनन के खेल में कुछ पुलिस कर्मी भी शामिल हैं।


खेतों से अवैध मौरंग खनन पर प्रशासन की छापेमारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed