फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   दबंगों ने युवक पर फायर झोंका, गंभीर घायल

दबंगों ने युवक पर फायर झोंका, गंभीर घायल

Fri, 23 Nov 2018 11:03 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
दबंगों ने युवक पर फायर झोंका, गंभीर घायल

विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। थानाक्षेत्र के पचखुराखुर्द में दुकान पर बैठे एक युवक को दो शराबियों ने गाली गलौज करते हुए फायर झोंक दिया। गोली उसकी जांघ में जा घुसी। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया।

पचखुरा खुर्द निवासी बुद्धू सिंह उर्फ शिव सिंह (22) पुत्र पुत्तन सिंह गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे गांव निवासी अखिलेश दुबे की परचून की दुकान पर बैठा था। तभी शराब के नशे में मंगल सिंह व बबलू यादव आए और शिव सिंह से वाद-विवाद करने लगे। विरोध करने मंगल सिंह ने उस पर तमंचे से फायर झोंक दिया।
विज्ञापन


जिसमें गोली शिव सिंह की जांघ में जा घुसी। सदर अस्पताल से उसे चिकित्सकों ने कानपुर रेफर किया है। पुलिस ने घायल शिव सिंह की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राणघातक हमला करने का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल के भाई अमर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी आए दिन नशे में लोगों के साथ मारपीट गाली-गलौज करते हैं। बताया कि दबंगई कायम करने के लिए आरोपी लोगों पर प्राणघातक हमला भी करते हैं। थानाध्यक्ष गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed