{"_id":"59666c774f1c1b880f8b47be","slug":"181499884663-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी से खाता लिंक करने का झांसा दे उड़ाए बीस हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीएसटी से खाता लिंक करने का झांसा दे उड़ाए बीस हजार
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। जिला मुख्यालय से लगते दुलेड़ा गांव का एक व्यक्ति ठगी का शिकार हो गया। मोबाइल नंबर पर नकदी निकासी का संदेश आने पर व्यक्ति का आभास हुआ कि वह ठगी का शिकार हुआ है। उसने अपनी बैंक शाखा से इस बारे में जानकारी प्राप्त की। फिर उसे पता चला कि उसके खाता से 20 हजार की नकदी निकाली जा चुकी है।
राकेश कुमार (50) निवासी दुलेेड़ा जिला हमीरपुर ने बताया कि उसे मोबाइल नंबर 7250750368 से कॉल आई। कॉलर ने अपना परिचय बैंक अधिकारी के रूप में दिया। उसने बताया कि उसका बैंक खाता जीएसटी से लिंक नहीं हुआ है। इसके चलते उसके खाता को बंद किया जा रहा है। इस दौरान कॉलर ने राकेश कुमार को तत्काल बैंक खाता जीएसटी से लिंग करवाने बारे पूछा। राकेश कुमार की सहमति के बाद कॉलर ने उसका बैंक खाता नंबर पूछा। इसके बाद उसने एटीएम का गुप्त कोड नंबर पूछा। राकेश कुमार ने भी हड़बड़ाहट में गुप्त कोड कॉलर को बता दिया। कुछ समय बाद खाता से 20 हजार रुपये की नकदी निकासी का संदेश उसके मोबाइल नंबर पर आया। इससे उसे आभास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गया है। हालांकि नकदी निकासी के बारे में राकेश ने संबंधित बैंक शाखा से पूछा। यहां उसे पता चला कि उसके खाता से 20 हजार रुपये की नकदी निकाली गई है। जीएसटी से खाता को लिंक करने के बारे में आई कॉल के बारे में पीड़ित ने बैंक शाखा प्रबंधक को बताया तो उन्होंने कहा कि बैंक कभी भी किसी भी उपभोक्ता से खाता नंबर संबंधी व्यक्तिगत जानकारी नहीं लेता है। इसके लिए उन्होंने उपभोक्ताओं से भी सतर्क रहने की अपील की है। थाना प्रभारी सदर कुलदीप कुमार का कहना है कि पुलिस के पास इस बारे में कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।