फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   पत्नी से विवाद होने पर पति ने लगाई फांसी मौत

पत्नी से विवाद होने पर पति ने लगाई फांसी मौत

Sat, 22 Dec 2018 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
पत्नी से विवाद होने पर पति ने लगाई फांसी मौत

विज्ञापन
राठ। एक युवक ने शराब के नशे में फांसी लगा ली। परिजन आनन फानन उसे सीएचसी गोहांड ले गए। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची चिकासी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चिकासी थाने के बरगढ़ गांव निवासी रामप्रसाद पुत्र प्यारेलाल अहिरवार ने बताया कि उसके चार पुत्र तिलकचंद्र (22), विपिन, भूपेंद्र और अमरचंद्र हैं। तिलकचंद्र उरई में रहकर मिक्सर मशीन चलाता था। मंगलवार को वह गांव में लगा मेला देखने आया था। गुरुवार को तिलक चंद्र अपनी पत्नी को बाइक पर बिठाकर मेला दिखाने ले जाया रहा था। रास्ते में बाइक गिर गई। बताया उसकी बाइक गिर जाने पर पति पत्नी में कहासुनी हो गई। आक्रोश में आकर उसने बाड़े में जाकर शराब के नशे में रस्सी से फांसी लगा ली। सुबह करीब नौ बजे उसका भाई भूपेंद्र बाड़े में पहुंचा तो तिलकचंद्र को रस्सी में लटका देखा तो हड़कंप मच गया। पिता ने बताया कि उसके पुत्र की दो साल पहले शादी हुई थी। अभी उसको एक भी संतान नहीं है। बताया कि उसका पुत्र नशे का आदि था।

पत्नी से विवाद होने पर पति ने लगाई फांसी मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed