फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   एक रात में नौ जगह चोरी, मंदिर से उड़ाए मूर्ति के नेत्र

एक रात में नौ जगह चोरी, मंदिर से उड़ाए मूर्ति के नेत्र

Fri, 06 Oct 2017 10:32 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
एक रात में नौ जगह चोरी, मंदिर से उड़ाए मूर्ति के नेत्र
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपतहसील की ग्राम पंचायत जमली और बड़ाग्रा में चोरों ने एक ही रात में नौ जगह चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने एक निजी स्कूल में भी चोरी की है। यहां एक चोर का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर चोर की तलाश शुरू कर दी है। वीरवार रात चोरों ने दो सरकारी स्कूलों, एक निजी स्कूल, दो दुकानों, तीन मंदिरों और एक पंचायत घर में सेंधमारी की है। चोरों ने कुल्जा माता मंदिर पनवाड़ी में मंदिर का ताला तोड़ कर पांच हजार चढ़ावा, माता की मूर्ति के सोने के नेत्र, मंदिर की घंटी, पीतल के तीन लोटे, दो कांसे की थालियां और दो दीप चोरी किए हैं। इसके बाद चोरों ने मंदिर परिसर में बैठकर शराब भी पी। इसके बाद चोरों ने एएनएम पब्लिक स्कूल बड़ा ग्रां के ताले तोड़े। स्कूल से चोर 7800 रुपये की नकदी चुरा कर ले गए हैं। चोरी के दौरान एक चोर का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसके अलावा चोरों ने राजकीय प्राथमिक स्कूल जमली, राजकीय माध्यमिक स्कूल बड़ाग्राम, पंचायत घर बड़ाग्रां, कमल स्वीट्स स्टोर बड़ा ग्रां, शक्ति फीड स्टोर चौकी, शिव मंदिर जमली, गूगा मंदिर बड़ा ग्रां में ताले तोड़े। चोरों ने दोनों सरकारी स्कूलों के ताले तोड़ अलमारियों को खंगाला, लेकिन यहां कुछ हाथ नहीं लगा। वहीं, दुकानों से खाने का कुछ सामान चोरी कर ले गए हैं। निजी स्कूल के कैमरे में कैद हुई सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पांच दिन पहले चोरों ने एक ही रात में सात जगह चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। एक ही रात में आधा दर्जन से अधिक चोरियों के चलते क्षेत्र के लोग सहम गए हैं। उधर, थाना प्रभारी जय नंद का कहना है कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली है। इसमें एक चोर का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed