{"_id":"593d77794f1c1b84398b45a2","slug":"161497200505-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर पर पीपल की टहनी गिरने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिर पर पीपल की टहनी गिरने से युवक की मौत
Updated Sun, 11 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के अंतर्गत जौड़े अंब में कटान कर रहे एक युवक पर पीपल के पेड़ की टहनी गिर गई है। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवा अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
जानकारी अनुसार अरविंद कुमार (35) निवासी शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश रविवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे ग्राम पंचायत नाड़सीं के गांव जौड़े अंब में अपने साथियों के साथ आम के पेड़ का कटान कर रहा था। जैसे ही आम का पेड़ साथ लगते पीपल पर गिरा तो पीपल के पेड़ की बड़ी टहनी टूटकर अरविंद के सिर पर गिरी। इसके चलते अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर पहुंचाया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उधर, थाना प्रभारी कुलदीप कुमार का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।