{"_id":"5d013976bdec220774415e09","slug":"15603613256-hamirpur-news120","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालच देकर महिला को बेसुध किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लालच देकर महिला को बेसुध किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपु। कस्बे की नई बस्ती में धन दोगुना करने का लालच देकर महिला को बेसुध करने वाले दो युवकों को पीड़िता के पुत्र ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।
कस्बे के रेलवे क्रासिंग के निकट मौजूदा समय में कुछ खानाबदोश की तरह रहने वाले लोग डेरा जमाए हैं। डेरे में रहने वाले दो युवक राजेश कुमार एवं नीरज निवासी उरई बुधवार को सुबह रेलवे स्टेशन मार्ग में बंधी के अंदर नई बस्ती में पहुंचे और यहां के निवासी रामजी चौहान की पत्नी रजनी को धन दोगुना करने का लालच देकर बातचीत में उलझा लिया।
दोनों युवकों ने दो हजार लेकर चार हजार बनाकर महिला को थमा दिए। इसके बाद 100 रुपये लेकर 200 रुपये करके दे दिए। इसी दौरान दोनों युवकों ने महिला को अपने ठग बंधन जाल में उलझाते हुए एक ताबीज दी। ताबीज पहनकर महिला जैसे ही मकान के अंदर दाखिल हुई तो वह बेहोश होकर गिर गई।
विज्ञापन
महिला के बेहोश होता देख उसके पुत्र ने दोनों युवकों को मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस को सूचित कर मौके पर बुलाया। घटना की सूचना पाकर कस्बा इंचार्ज सतीश कुमार यादव मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गए। घटना की तहरीर रामजी चौहान से लेकर पुलिस ठगी करने वाले दोनों युवकों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
महिला के पुत्र ने दो युवकों को दबोचकर पुलिस के हवाले किया
अमर उजाला ब्यूरो