{"_id":"5cfd3f67bdec2207801a8138","slug":"15601007046-hamirpur-news197","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका से दुष्कर्म के बाद हत्या का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बालिका से दुष्कर्म के बाद हत्या का खुलासा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। घर के बाहर शुक्रवार रात सो रही बालिका के साथ पड़ोसी युवक और अधेड़ ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। बालिका के पहचान लेने पर दरिंदों ने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी थी। घटना का खुलासा करते हुए डीआईजी अनिल कुमार राय ने बताया एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दूसरा मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।
कुरारा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 11 वर्षीय छात्रा का नग्न अवस्था में शव गांव के ही कब्रिस्तान के पास शनिवार सुबह मिलने से सनसनी फैल गई थी। बालिका से दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हुई थी। संगीन घटना को लेकर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने तेजी दिखाई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया गया। जिसके चलते पुलिस ने एक आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
डीआईजी ने पत्रकारों को बताया कि घटना की तह तक जाने में उन्हें बालिका के पिता व साथ में सो रहे मासूम बालक और ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिला। सर्विलांस की भी मदद ली गई। जिसमें उन्होंने गांव निवासी पप्पू खां (42) पुत्र हबीब को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान प्रकाश में आए दूसरे मुख्य आरोपी वीरू (26) पुत्र हरीबाबू फरार है। बताया पकड़े गए आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसने बालिका से संबंध बनाने के लिए पहले से ही योजना बना रखी थी। दोनों शराब पीने के आदी हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार रात बालिका घर के बाहर चारपाई पर लेटी थी। रात करीब एक-दो बजे के बीच उसे उठाकर कब्रिस्तान ले गए। जहां दोनों ने उससे दुराचार किया। इस दौरान छात्रा ने दोनों को पहचान लिया। तब आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए उसका गला दबाकर हत्या कर दी। साक्ष्य को छिपाने के लिए शव को झाड़ियों में फेंक दिया। डीआईजी ने बताया मुख्य आरोपी वीरू अभी फरार है। घटना का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम दिया गया है।
और भी आरोपियों के शामिल होने से इंकार नहीं : डीआईजी
डीआईजी ने कहा मुकदमे की विवेचना अभी जारी है। इस घटना के पीछे और लोगों के होने से उन्होंने इंकार नहीं किया है। कहा जिस किसी की भी संलिप्तता होगी वह भी आरोपी बनाया जाएगा। जरूरत पड़ेगी तो आरोपियों को रिमांड पर भी लिया जा सकता है। उन्होंने कहा दर्ज मुकदमे में एससीएसटी की धारा की बढ़ोत्तरी की जाएगी। जिससे इस धारा के बढ़ने पर पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की तत्कालीन मदद और मिलेगी। डीआईजी ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि इस जघन्य हत्याकांड का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले। उन्होंने एसपी को निर्देशित किया कि वह इस मुकदमे से संबंधित पैरोकार को लगाए और गंभीरता के साथ पैरवी करे।
छात्रा के पिता ने पहले ही बताए थे आरोपियों के नाम
पुलिस की जांच में प्रकाश में आए वीरू और पप्पू के नामों के बारे में बालिका के पिता ने डीआईजी को शनिवार को ही शंका के आधार पर घटना में शामिल होने का जिक्र किया था। जिससे पुलिस की जांच में काफी मदद मिली और यही दोनों नाम सामने आए। जिसके बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा सका। डीआईजी ने बताया कि शनिवार की सुबह दस बजे तक गांव में दूसरे आरोपी वीरू के रहने की लोकेशन सर्विलांस की मदद से मिली है। मगर जैसे ही डॉग स्क्वायड टीम ने गांव में प्रवेश किया। आरोपी वीरू फरार हो गया।
तीन माह से अकेले रह रही थी बालिका
एसपी हेमराज मीना ने बताया कि बालिका करीब तीन माह से गांव में अकेले रह रही थी। इस बीच आरोपी वीरू और पप्पू खां ने उसके साथ दुष्कर्म करने की योजना बनाई और वह मौके की तलाश में थे। शुक्रवार रात बाहर सोते समय आरोपियों ने मौका पाकर घटना को अंजाम दे दिया।
दोनों आरोपी हैं चालक
हमीरपुर। घटना को अंजाम देने वाला अधेड़ आरोपी पप्पू खां दो शादी कर चुका है। मगर उसकी एक भी पत्नी उसके साथ नहीं रहती है। जबकि दूसरा आरोपी वीरू अविवाहित है। पुलिस की जांच में प्रकाश में आए आरोपी वीरू की उम्र करीब 26 व पप्पू खां की उम्र करीब 42 वर्ष है। पेशे से दोनों चालक हैं। वीरू की जमीन जायदाद आवारा गर्दी में बिक चुकी है। इधर काफी दिनों से पप्पू खां घर पर ही रहकर मजदूरी कर रहा था। पुलिस के मुताबिक दोनों शराब के लती हैं।
पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार, दूसरा मुख्य आरोपी फरार
खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार का मिला इनाम
कुरारा थानाक्षेत्र के एक गांव में शनिवार को हुई थी घटना
अमर उजाला ब्यूरो