फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   पति ने बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत

पति ने बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत

Thu, 30 May 2019 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
पति ने बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत
सरीला (हमीरपुर)। जरिया थानाक्षेत्र के छिबौली गांव में पारिवारिक कलह को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे वह अचेत होकर गिर गई। परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर लगते ही मायके पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया और भाई ने पति सहित चार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


छिबौली गांव के चुंटा उर्फ कालका का बड़ा बेटा चरन सिंह अपनी पत्नी सुमन (35) व दो बेटियों के साथ अलग रहता है। मेहनत मजदूरी करके अपना परिवार चलाता है। गुरुवार सुबह किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। चरन सिंह ने नशे की हालत में अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे वह अचेत होकर गिर गई। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी राठ ले गए।
विज्ञापन


जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही महिला के मायके पक्ष के लोगों ने गांव आकर जमकर हंगामा किया। एसओ जरिया रामजीत सिंह गौण ने बताया कि महिला के भाई हरचरन निवासी बुढ़ेरा थाना पनवाड़ी जनपद महोबा ने तहरीर देकर बताया है कि पारिवारिक कलह के चलते ससुरालीजनों ने एक राय होकर उसकी बहन को पीटकर मौत के घाट उतार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी बहन की शादी 15 वर्ष पूर्व हुई थी। एसओ ने बताया मृतका के भाई की तहरीर पर पति चरन सिंह, देवर सुघर सिंह, ससुर चुंटा उर्फ कालका व चरन सिंह की मां के विरुद्घ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

महिला के भाई ने ससुरालियों पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed