{"_id":"5cf01e44bdec22072a55460b","slug":"155924030716-hamirpur-news158","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने धावा बोल महिलाओं को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। नगर के सिकंदरपुरा में बुधवार रात दबंगों ने एक घर में धावा बोल महिलाओं के साथ मारपीट की। कैंथी गांव निवासी अभिलाषा पत्नी आजाद ने बताया नगर के सिकंदरपुरा में अपने भाई प्रदीप के यहां आई है। बुधवार शाम पैसों के लेनदेन को लेकर उसके भाई प्रदीप का पड़ोसी मौसेरे भाई पंकज से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पंकज मारपीट पर आमादा हो गया। बताया झगड़ा बचाने के लिए प्रदीप अपने परिवार सहित घर के अंदर चला गया। कुछ देर बाद पंकज अपने तीन साथियों के साथ लाठी व कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा। आरोप है कि दबंगों ने घर में घुस कर मारपीट की। भाई को बचाने पहुंची अभिलाषा के हाथ में कुल्हाड़ी लगने से वह घायल हो गई है। जबकि प्रदीप व दूसरी बहन भारती को भी चोटें आईं हैं। कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया दो पक्षों में मारपीट हुई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।