{"_id":"5ce979a1bdec22074c2635a7","slug":"155880494713-hamirpur-news40","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता फांसी पर झूली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता फांसी पर झूली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। नगर के पठानपुरा में एक अधेड़ महिला का शव उसी के घर में फांसी पर झूलता मिला है। परिजनों ने बताया गृहकलह के चलते उसने फांसी लगाकर जान दी है। जबकि मायके पक्ष ने बेटे व बहू पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मूलरूप से जरिया थाने के धगवां गांव निवासी जगत सिंह राजपूत नगर के पठानपुरा मोहल्ले में जलालपुर रोड पर मकान बनाकर परिवार सहित रहता है। बताया वह रिक्शा चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे वह रिक्शा लेकर अपने घर पहुंचा। जहां बहू से झगड़ा होने पर उसकी पत्नी चित्रकुमारी (45) ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था।
आवाज लगाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से झांक कर देखा। जहां चित्रकुमारी का शव साड़ी से बने फंदे पर झूलता मिला। मृतका के पुत्र शैलेंद (25) का विवाह हो चुका है जबकि पुत्री सोनम (18) अभी अविवाहित है। बताया कि मृतका का उसकी बहू नीता से अक्सर विवाद होता था। सास व बहू के इस झगड़े से आक्रोशित सास चित्रकुमारी ने फांसी लगाकर जान दी है।
विज्ञापन
चित्रकुमारी के भाई मुस्करा के बसवारी गांव निवासी राजेंद्र व रविंद्र ने बताया बहू नीता अक्सर झगड़ा करती थी। आरोप लगाया कि शुक्रवार रात बहू व बेटे ने मारपीट कर फांसी पर लटका दिया है। कोतवाली प्रभारी मनोज शुक्ला ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।
मायके पक्ष ने मृतका की बहू पर लगाया हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो