फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   मेडिकल रिपोर्ट पहुंची, मारपीट मामले की जांच शुरू

मेडिकल रिपोर्ट पहुंची, मारपीट मामले की जांच शुरू

Tue, 06 Jun 2017 11:59 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल रिपोर्ट पहुंची, मारपीट मामले की जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के एसएचओ और उसकी टीम पर लगे मारपीट के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। मंगलवार को क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर और भोटा अस्पताल से पीड़ित नाबालिग की मेडिकल रिपोर्ट डीएसपी के पास पहुंच गई है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद डीएसपी हमीरपुर लालमन शर्मा ने एसएचओ हमीरपुर और पीड़ित परिवार को डीएसपी कार्यालय तलब किया। दोपहर बाद डीएसपी कार्यालय में पहुंचे दोनों पक्षों को डीएसपी ने गंभीरता से सुना। शिकायतकर्ता हमीरपुर निवासी सुनीता उप्पल ने बताया कि कि 28 मई रविवार के दिन उसके बेटे ने थाना के बाहर अपनी दुकान के बाहर स्कूटी खड़ी की हुई थी। पुलिस की जीप में सवार एसएचओ और गाड़ी में सवार आधा दर्जन पुलिस जवानों ने उसके बेटे से नो पार्किंग जोन में खड़ी स्कूटी को लेकर बहस शुरू कर दी। बाद में गुस्साए पुलिस कर्मी उसके बेटे को घसीटते हुए थाना के अंदर ले गए और लात-घूसों से पिटाई कर दी। बाद में एफआईआर की कॉपी तक नहीं दी। डीएसपी हमीरपुर मौके पर पहुंचे और पीड़ित नाबालिग युवक का मेडिकल करवाया गया। इसकी रिपोर्ट मंगलवार को पहुंची है। डीएसपी हमीरपुर लालमन शर्मा ने कहा कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट भी पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि कानून के मुताबिक आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed