फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   कोहला में आग की भेंट चढ़ा मकान

कोहला में आग की भेंट चढ़ा मकान

Tue, 06 Jun 2017 11:56 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
कोहला में आग की भेंट चढ़ा मकान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के अंतर्गत कोहला में एक स्लेटपोश मकान आग की भेंट चढ़ गया। हालांकि लोगों ने आग पर काबू पा लिया लेकिन मकान में रखा अधिकतर सामान जल गया। राकेश कुमार निवासी कोहला दोपहर बाद करीब एक बजे अपने मकान में था। इस दौरान उसके मकान से धुएं की लपटें उठने लगी। पड़ोसियों से धुआं निकलता देखा तो शोर मचाया। जब तक परिवार धुएं को देखता, मकान से आग की लपटें उठने लगी। आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया लेकिन मकान में रखा अधिकतर सामान जल गया। बीडीसी सदस्य अजय चिंटू, पंचायत प्रधान बालक राम, पूर्व प्रधान सुरेंद्र, रामा, नरेश आदि ने प्रशासन से मांग की है कि परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।

तहसीलदार अनिल मनकोटिया का कहना है कि हलका पटवारी को नुकसान के आकलन के निर्देश दिए हैं।

हुड़दंगी युवक हिरासत में लिया
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत मालग में एक युवक को हुड़दंग मचाने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने युवक को परिजनों के साथ गालीगलौज और हुड़दंग मचाने के आरोप में हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed