फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   समलैंगिक युवतियां

समलैंगिक युवतियां

Tue, 06 Jun 2017 07:44 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 07:44 PM IST
विज्ञापन
समलैंगिक युवतियां
फालोअप
विज्ञापन

‘सहेलियों’ के प्यार पर
लगा परिजनों का पहरा
- एक युवती को घर में किया कैद, उसका मोबाइल भी छीना
- पुरुष वेशधारी युवती बोली, नहीं मिलने दिया तो जान दे देगी
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। समलैंगिक युवतियों की प्रेमकहानी सामने आने के बाद एक युवती के परिजनों ने उस पर पहरा लगा दिया है। युवती के घर से बाहर निकलने पर भी पाबंदी लगा दी है। वह पुरुष वेशधारी युवती से बात न कर सके, इसके लिए मोबाइल भी छीन लिया है। फिलहाल पुरुष वेश में रहने वाली युवती इस घटना से बेचैन हो उठी है। मोबाइल स्विच ऑफ होने पर उसका संपर्क कट गया है। परेशान युवती बुधवार को उसके घर जाकर मिलने की जुगत में है। साथ ही, यह भी कहती देखी जा रही है कि अगर उसे मिलने नहीं दिया तो वह अपनी जान दे देगी।
फेसबुक से शुरू हुई दो युवतियों की प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा में है। तीन दिन पहले दोनों युवतियां एक साथ रहने को कानूनी मान्यता दिए जाने के लिए अभिलेख तैयार कराने आई थीं। उन्होंने एक अधिवक्ता के माध्यम से स्टांप पेपर पर जिलाधिकारी को संबोधित नोटरी भी करवाई है। मीडिया में छाई दोनों युवतियों की प्रेम कहानी जगजाहिर होने के बाद एक युवती के परिजनों को यह बात पता चल गई है। उसके पिता ने उसका मोबाइल छीनकर उसे घर में कैद कर दिया है। इतना ही नहीं, उसके घर से बाहर निकलने पर भी पाबंदी लगा दी। फिलहाल रविवार को एक युवती अपने घर चली गई। तबसे पुरुष वेशधारी युवती का उससे संपर्क कट गया है। वह मोबाइल पर लगातार उससे संपर्क की कोशिश कर रही है। इस मामले में परेशान युवती ने एक मीडिया कर्मी से फोन पर कहा कि वह बुधवार को उसके घर जाकर उससे मिलेगी। कहा कि अगर उसे मिलने नहीं दिया गया तो वह जान दे देगी।
विज्ञापन


जिंदगी भर रहेंगी साथ
पुरुष वेशधारी युवती ने मीडिया कर्मी से फोन पर बात कर समलैंगिक अधिनियम का हवाला देते हुए कहा कि उन्हें मिलने से कोई नहीं रोक सकता। कहा कि उन दोनों ने साथ रहने की कसम खाई है। कहा कि तय कर चुकीं है कि किसी लड़के से शादी नहीं करेंगी। दोनों जिंदगी भर साथ रहेंगी। बताया कि यदि जरूरत पड़ी तो वह इसके लिए कानून की भी मदद लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed