फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   जांच के बाद सामूहिक दुष्कर्म की मामला दर्ज

जांच के बाद सामूहिक दुष्कर्म की मामला दर्ज

Mon, 05 Jun 2017 11:43 PM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
जांच के बाद सामूहिक दुष्कर्म की मामला दर्ज
सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर की थी किशोरी की हत्या
विज्ञापन


भरुआसुमेरपुर। 22 मई को थानाक्षेत्र के एक गांव में घर के फंदे पर झूलती मिली किशोरी के मामले में पुलिस की कहानी जांच में गलत साबित हुई। सीओ की जांच में सामने आया है कि दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या की और आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी के फंदे पर लटका दिया।

पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। बता दें कि पुलिस घटना के बाद इसे आत्महत्या मान रही थी।
विज्ञापन


गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी 22 मई की रात घर के अंदर फांसी पर लटकती मिली थी। घटना के समय मृतका मां-बाप एक शादी समारोह में शामिल होने गांव के बाहर गए थे। घर में तीन बहनें ही मौजूद थीं। आरोप था कि मौका पाकर गांव के बाबू खान व सिद्दकी घर में घुस गए और आंगन में सो रही बेटी को घसीटकर कमरे में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां दोनों ने दुराचार किया। विरोध करने पर इन्होंने उसका गला दबा दिया और आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया। एक आरोपी का मोबाइल मौके पर ही छूट गया था। 23 मई को मां-बाप के आने पर शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था। शुरुआत में पुलिस इसे आत्महत्या मान रही थी। जबकि मृतका का पिता सामूहिक दुराचार के बाद हत्या करने का आरोप लगा रहा था।


24 मई को पिता ने तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़ित पिता ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी ने मामले की जांच सीओ सदर एसएन वैभव पांडेय को सौंपी। सीओ ने जांच के बाद दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष एके सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर, मुकदमा दर्ज होते ही दोनों आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

- 22 मई को घर में फंदे पर झूलती मिली थी
- सीओ की जांच में सामने आई हकीकत
- दो पर रिपोर्ट, आरोपी फरार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed