{"_id":"59343edd4f1c1b971a8b45c4","slug":"149659620115-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारागार में रिश्तेदार से मिलने आया समलैंगिक जोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारागार में रिश्तेदार से मिलने आया समलैंगिक जोड़ा
Updated Sun, 04 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। प्यार को कानूनी मान्यता दिलाने वाली दोनों युवतियां अपने रिश्तेदार से मिलने जिला कारागार पहुंची। भीड़ को अपनी ओर देखने से पुरुष वेशधारी युवती सख्त नजर आई।
महोबा व हमीरपुर जनपद के गांवों में रहने वाली युवतियों ने सोच के मामले में शहरी क्षेत्रों में रहने वाली युवतियों को पीछे छोड़ दिया है। समलैंगिक जोड़े की कहानी हर किसी की जुबान पर है। उनके रिश्ते को लेकर उनके परिवार वालों में भी कोई हिचक नहीं है। शनिवार को अपने रिश्ते को मान्यता दिलवाने के लिए मुख्यालय दोनों युवतियां आईँ। वह कलक्ट्रेट में हलफनामे की नोटरी कराने व उसकी एक कापी जिला मजिस्ट्रेट को देने के बाद वापस लौट गईं। इनकी फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो गई। रविवार को यही जोड़ा फिर जिला कारागार में निरुद्ध अपने रिश्तेदार से मिलने बाइक से आया।
विज्ञापन
चेतावनी से दूर रहे लोग
शनिवार को कलक्ट्रेट में हलफनामे की नोटरी के दौरान लोगों के इकट्ठा होने व उनमें से पुरुष वेशधारी युवती द्वारा लोगों को भी चेतावनी देने के बाद आज रविवार को लोग उन्हें दूर से ही देखते रहे। कोई भी उनके पास जाकर उनसे बात करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।
विज्ञापन
20 मई को मंदिर कर चुके शादी
शनिवार को जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए गए हलफनामे में दोनाें ने पिछली 20 मई को एक मंदिर से शादी किए जाने की भी बात स्वीकार की है। अब दोनो समलैंगिक अधिनियम के तहत पति पत्नी के रूप में रहना चाहती है। वहीं दोनाें युवतियों को लेकर लोग आपस में तरह-तरह की चर्चाएं करते रहे। किसी ने इसे जायज ठहराया तो किसी ने इस तरह की शादी को प्रकृति के विरुद्ध कहा। कहा कि बिना स्त्री पुरुष के जोड़े के सृष्टि चलना मुश्किल है।