{"_id":"5c87f215bdec22068c428b80","slug":"141552413205-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से जलकर अधेड़ महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से जलकर अधेड़ महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हमीरपुर। खाना बनाते समय अधेड़ महिला गंभीर रूप से झुलस गई। सीएसची सरीला से रेफर होने के बाद परिजन उसे मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
जलालपुर थानाक्षेत्र के धौहल बुजुर्ग गांव निवासी जागेश्वर पंजाब के अंबाला डिवीजन में नौगंवा में रेलवे विभाग में तैनात है। गांव में खेती बाड़ी होने के चलते उनकी पत्नी शिवप्यारी उर्फ रानी (56) घर आई थी। सोमवार की शाम रानी घर पर चूल्हे में खानी बना रही थी। तभी वह आग की चपेट में आ गई। धुआं देख उसका देवर बाबूराम व अन्य पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आग से झुलस रही रानी को बचाया। आनन फानन उसे सीएचसी सरीला ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। देवर ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे वह झुलसी भाभी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मुख्यालय पहुंचे मृतका के पति ने बताया कि उनके कोई संतान नहीं है। उनकी पत्नी उनके पास आती जाती थी। बताया कि करीब दस बीघे खेती है। खेती देखने के लिए इन दिनों गांव आई थी। जहां यह घटना हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
आग से जलकर अधेड़ महिला की मौत
-खाना बनाते समय चूल्हे की आग से हुआ हादसा